jhankar
ब्रेकिंग
आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्... मुरैना में कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा परीक्षा व परिणामों में देरी को लेकर एबीवीपी ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन विधायक डॉ. दोगने द्वारा ग्राम कुकरावद में किया गया मप्र के शहडोल में भीषण सड़क हादसा जबलपुर में हाईवा का कहर पैदल जा रहे बुजुर्ग को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत और चालक हुआ फरार 50 हजार रुपए सड़क पर मिले, लेकिन ईमानदारी नहीं डगमगाई! आलिया खान ने थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपी रकम,... युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार देवास टीआई हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल जायसवाल की बस टिमरनी पुलिस ने जब्त की

आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्र

हरदा। संत आशारामजी बापू के स्वास्थ्य और बेहतर उपचार की मांग को लेकर उनके समर्थकों ने हरदा जिला मुख्यालय पर डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन राज्यपाल महोदय के नाम है। उसमें  न्यायालयों के आदेशों के अनुरूप आशारामजी बापू को जोधपुर के आरोग्यम हॉस्पिटल में उपचार दिलाने और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

समर्थकों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि 87 वर्षीय आशारामजी बापू विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें हृदय संबंधी बीमारी, टाइप-2 डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हाइपोथायराइड और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं।

ज्ञापन के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को उन्हें गंभीर हृदयाघात (NSTEMI) हुआ था, जिसके बाद ICU में भर्ती करना पड़ा। 20 अक्टूबर को एट्रियल फिब्रिलेशन और 22 अक्टूबर को पोस्ट-MI एंजाइना की समस्या सामने आई। 23 अक्टूबर की रिपोर्ट में विशेष सावधानी और नजदीकी चिकित्सा निगरानी की आवश्यकता बताई गई थी। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से जोधपुर लाया गया।

न्यायालय के आदेशों का दिया हवाला

- Install Android App -

ज्ञापन में राजस्थान उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया कि पूर्व में स्वीकृत चिकित्सा सुविधाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। समर्थकों ने सवाल उठाया कि गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था और सुविधाएं पर्याप्त रूप से क्यों उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

आरोग्यम हॉस्पिटल में उपचार की मांग

ज्ञापन में मांग की गई कि आशारामजी बापू को जोधपुर के आरोग्यम हॉस्पिटल में उपचार की अनुमति दी जाए। यदि जेल प्रशासन ऐसा करने में असमर्थ है तो इसके कारण लिखित में बताए जाएं। साथ ही अस्पताल पहुंचाने के लिए आपातकालीन व्यवस्था, नियमित हृदय निगरानी, आवश्यक दवाइयां, जीवनरक्षक उपकरण और प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।

समर्थकों ने डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित कार्रवाई और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों तक मांग पहुंचाने का आग्रह किया।