jhankar
ब्रेकिंग
🌾 TODAY मंडी भाव | हरदा, टिमरनी और खिरकिया मंडी के ताजा भाव | 12 नवंबर 2026 जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर कुमार सत्यम जैव उर्वरकों से गेहूं के बीज एवं मिट्टी का उपचार कर 20 से 25 प्रतिशत तक बचाएं रासायनिक उर्वरक ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानक... मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को टेमागाॅंव में लगेगा शिविर हरदा जिले में 21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान बाल विवाह रोकने हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में उड़नदस्तों का गठन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा

आज से तीन दिन लगेगी किसान चौपाल, समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

हरदा। जिले के किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए 11 से 13 नवंबर तक तीन दिवसीय किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। सभी चौपाल शाम 4 बजे से शुरू होंगी।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार 11 नवंबर को अबगांवखुर्द, 12 नवंबर को खिरकिया विकासखंड के मांदला और 13 नवंबर को टिमरनी के टेमागांव में चौपाल लगेगी। इसमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, बिजली, राजस्व और मत्स्य विभाग के अधिकारी किसानों से सीधा संवाद करेंगे।

चौपाल में किसानों को केसीसी, फसल ऋण, जैविक खेती, मृदा परीक्षण, पशुपालन और बीमा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आवेदनों का पंजीयन कर समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा।