jhankar
ब्रेकिंग
संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी भिलाड़िया कला में बुखार का कहर, एक माह में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार भोपाल में महिला की मौत से ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को हंडिया में लगेगा शिविर काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार ठंड का असर: हरदा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं

काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत

ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिरी स्कूटी, पति को आई हल्की चोट; 

एम्बुलेंस का इंतजार करने के बाद परिचित जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, रास्ते में तोड़ा दम

हरदा। जिले में सड़क हादसे में 68 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना काकरिया ग्राम के पास की है, जहां ब्रेकर से गुजरते समय स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए। महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनके पति को हल्की चोट लगी।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, हरदा के वार्ड क्रमांक 14 मानपुरा निवासी स्नेहलता जैन (68 वर्ष), पति विनोद कुमार जैन के साथ मांदला में एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान काकरिया गांव के पास ब्रेकर पर स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में स्नेहलता जैन के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया। वहीं उनके पति विनोद जैन को हल्की चोटें आईं।

घटना के बाद एम्बुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन काफी समय तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद काकरिया गांव के एक परिचित की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल हरदा ले जाया गया। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।

हादसे की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने निकला दंपती रास्ते में हुए हादसे का शिकार हो गया और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।