jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी भिलाड़िया कला में बुखार का कहर, एक माह में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार भोपाल में महिला की मौत से ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को हंडिया में लगेगा शिविर काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार ठंड का असर: हरदा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं स्पा और होटलों से 75 विदेशी युवतियां पकडा़ईं, अभी तक एजेंटों पर नही हुई कार्रवाई

ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी

हरदा : किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, विभागीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी नवाचारों की जानकारी प्रदान करने तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से विकासखंड टिमरनी के ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में उपसंचालक कृषि, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं आसपास के ग्रामों के कृषक उपस्थित रहे।

चौपाल में उपसंचालक पशुपालन द्वारा पशुपालकों को सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से उन्नत नस्ल की मादा संतति प्राप्त होने की संभावना बढ़ती है, जिससे दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि के अवसर मिलते हैं।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कृषि कार्यों के लिए निर्धारित समय पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई के लिए उपलब्ध जल की समुचित व्यवस्था एवं जल वितरण के संबंध में किसानों को अवगत कराया।

- Install Android App -

कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने नरवाई प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानों से फसल अवशेषों को खेतों में नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने आधुनिक कृषि यंत्रों एवं तकनीकों के माध्यम से नरवाई प्रबंधन करने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आग्रह किया।

चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

कृषक चौपाल का मुख्य उद्देश्य कृषि की लागत कम करना, उपलब्ध जल संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करना, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास करना है।