jhankar
ब्रेकिंग
संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी भिलाड़िया कला में बुखार का कहर, एक माह में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार भोपाल में महिला की मौत से ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को हंडिया में लगेगा शिविर काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार ठंड का असर: हरदा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं

अर्जुन तेंदुलकर की दमाकेदार गेदबाजी, मुंबई को दिलाई अासान जीत

नई दिल्ली: दुनिया का लगभग हर बैटिंग रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान पर धीरे-धीर अपने पैर जमा रहे हैं। एेसा ही कुछ मुंबई और असम के बीच मौजूदा मुकाबला सूरत में देखने को मिला । असम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। असम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के तीन खिलाड़ी शून्‍य पर आउट हो गए, जबकि आठ खिलाड़ी दो अंकों में रन तक नहीं बना पाए। दानिश दास ने सबसे ज्यादा 69 गेंद पर 34 रन बनाए। इसके बाद अमलान्योति दास ने भी 63 गेंद पर 23 रन की पारी खेली।
अर्जुन तेंदुलकर ने मैच के पांचवे ओवर में सलामी बल्‍लेबाज दानिश अहमद 1(12) का विकेट निकाल टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद उन्‍हें 38वें ओवर में ऋषिकेश बोरा 1(3) और रितुराज बिसवास 0 (4) का विकेट निकाला। अर्जुन के अलावा दिव्‍यांश ने दो विकेट निकाल असम को जल्‍द समेटने में अहम भूमिका निभाई। असम की टीम 41वें ओवर में ही ऑलआउट हो गई। अर्जुन की शानदार गेंदबाजी के कारण असम की टीम 99 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके बाद यशस्‍वी जायसवाल ने 65 गेंद पर 56 रन की पारी खेलकर मुंबई की टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। वही वीनू मांकड़ ट्रॉफी अंडर-19 लिमिटेड ओवर 2018-19 टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू हुआ है और ये 4 नवंबर तक चलेगा।