jhankar
ब्रेकिंग
6 मई 2026, बुधवार का 12 राशियों का सारांश आज, 6 मई 2026 को सराफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव 6 मई 2026: मध्यप्रदेश में मौसम का हाल हंडिया : हंडिया में सजेगा अकीदत का दरबार, हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक पीर बाबा का 24वां उर्स मुबारक... हंडिया : साल्याखेड़ी के पांच होनहारों का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन, गांव में खुशी की लहर! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 06 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ड्यूटी पर गए पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास खरगोन में अजब-गजब मामला : महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया बंगाल में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन, BJP की ऐतिहासिक जीत आज का राशिफल अपडेट: मिथुन और तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ के संकेत

दिल्ली में दूसरे दिन भी एक हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, लगातार बढ़ रहा है आंकड़ा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। यहां लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक नए पॉजिटिव केस मिले हैं। शुक्रवार को 1106 नए केस सामने आए जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक है। पिछले तीन दिन में ही 2922 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 316 से बढ़कर 398 पहुंच चुकी है। इनमें 13 मरीजों की मौत गुरुवार को हुई। अन्य 69 मरीजों की मौत विभिन्न अस्पतालों में कुछ दिन पहले हुई थी। इनमें से 52 मरीजों की मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई जिसे अब रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल से दो दिन पहले 52 मरीजों की डेथ समरी मिली थी उसकी समीक्षा करने के बाद रिपोर्ट में शामिल कर लिया गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 351 मरीज ठीक हुए हैं।

सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में तीसरे स्थान पर दिल्ली

बहरहालए मामले बढ़ने के कारण कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र व तमिलनाडु के बाद दिल्ली तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली में अब तक 17386 लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं, जिसमें से अब तक कुल 7846 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 9540 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इनमें से करीब 2100 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं। इनमें से करीब 28 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। ज्यादातर नए मरीज होम आइसोलेशन में रखे जा रहे हैं।

- Install Android App -

11 दिन में 7333 मामले

दिल्ली में 72.93 फीसद मामले पिछले 11 दिन में समाने आए हैं। 18 मई तक दिल्ली में कुल 10 हजार 54 मामले आए थे। इसके बाद से 7333 लोग कोरोना से पीड़ित हुए।

सफदरजंग में 103 मरीजों की मौत

सफदरजंग अस्पताल में कोरोना से अब तक करीब 103 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें करीब 70 मरीज कोरोना से पीड़ित थे। वहीं 33 मरीज सिवियर एक्युट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (सारी) से पीड़ित थे। सांस की बीमारी होने के कारण उन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जांच के दौरान उन मरीजों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सारी व कोरोना दोनों अलग-अलग श्रेणी है।