jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सरकार आयोजित कर रही Free ऑनलाइन करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम, ऐसे ले सकते हैं हिस्सा

सरकार की कोशिश है कि लॉकडाउन का असर नौकरियों पर कम से कम पड़े। यही कारण है कि लॉकडाउन में छूट मिलने से पहले रोजगार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नेशनल करियर सर्विस यानी एनसीएस अपने पंजीकृत नौकरी आवेदकों, नौकरी खोजने वालों के लिए टीसीएस आईओएन के साथ मिलकर नि:शुल्क ऑनलाइन “करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन करने जा रहा है। सॉफ्ट स्किल्स का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षार्थियों को उनके व्यक्तित्व के विकास में मदद करने के साथ साथ, उन्हें उद्योगों द्वारा मांगे जाने वाले सॉफ्ट स्किल्स के लिये भी प्रशिक्षित करेगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनसीएस पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कराया जाएगा।

श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय रोजगार सेवाओं को रूपांतरित कर नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) परियोजना को लागू किया है, ताकि ऑनलाइन पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से रोजगार संबंधी सभी सेवाओं जैसे कि रोजगार/नौकरी की खोज, करियर परामर्श, व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षुता, इंटर्नशिप, आदि की जानकारी प्रदान की जा सकें।

एनसीएस पोर्टल पर लगभग 1 करोड़ सक्रिय नौकरी खोजने वाले, लगभग 54 हजार नियोक्ता पंजीकृत हैं और लगभग 73 लाख रिक्तियां पोर्टल के माध्यम से संगठित की गई हैं। इसके साथ ही 200 मॉडल करियर केंद्रों (एमसीसी) सहित लगभग 1000 रोजगार कार्यालयों को भी एनसीएस के साथ जोड़ा जा चुका हैं।

- Install Android App -

इस नि:शुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के अलावा, एनसीएस ने कोविड-19 और लॉकडाउन के परिणामस्वरूप श्रम बाजार की उभरती चुनौतियों को कम करने के लिए कई अन्य सुविधाओं की शुरुआत की हैं। जैसे नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों और नियोक्ताओं के बीच के अन्तर को कम करने के लिए ऑनलाइन नौकरी मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जहां नौकरियां प्रकाशित करने से लेकर उम्मीदवारों के चयन तक की पूर्ण प्रक्रिया पोर्टल से ही पूरी की जा सकेगी। लॉकडाउन की अवधि के दौरान अब तक 76 ऑनलाइन नौकरी मेलों का आयोजन किया जा चुका हैं।

नौकरी खोजने वालों को इन नौकरियों तक सीधी पहुंच देने के लिए एनसीएस पोर्टल मुख्य पेज पर ही “घर से काम करने वाली नौकरियां और ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम” का एक विशेष लिंक भी बनाया गया है।

यही नहीं, एचआईआरईएमईई’ के सहयोग से, नौकरी खोजने वालों के लिए, एनसीएस पोर्टल पर, वीडियो प्रोफाइल बनाने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। इस वीडियो प्रोफाइल क्लिप का उपयोग करके नौकरी के इच्छुक लोग नियोक्ताओं को अपनी कार्यक्षमता दिखा सकेंगे। एनसीएस पोर्टल पर उपलब्ध रोजगार संबंधी सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं।