jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

केके यदुवंशी सिवनी मालवा। आज भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिंदुस्तान में भाजपा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधित किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ईश्वरदास जमीदार के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुनते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी भाजपा की मोदी सरकार के दूसरी पारी के 1 साल के सफलतम कार्यकाल के बारे में विस्तार से बताया और आगामी कार्य योजना के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। जिसको नगर मंडल सिवनी मालवा के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर और साथ ही सोशल डिस्टेंस के साथ सामूहिक रूप से विस्तार से सुना और पार्टी की आगामी योजना पर काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र जैन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश लोवंशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेंद्र लोवंशी, वार्ड अध्यक्ष सोनू शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष ईश्वरदास जमीदार, अक्षय खटी, कपिल जमीदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।