jhankar
ब्रेकिंग
संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी भिलाड़िया कला में बुखार का कहर, एक माह में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार भोपाल में महिला की मौत से ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को हंडिया में लगेगा शिविर काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार ठंड का असर: हरदा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं

शिवराज पहुंचे माता के दरबार, मांगी ये दुआ

सीहोर: यहां एक ओर प्रदेश में चुनाव का माहौल है। वहीं दूसरी ओर बीते दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सलकनपुर स्थित विजयासन धाम मंदिर में माथा टेकने के लिए निजी विमान से पहुंचे। शिवराज वहां अपने माता-पिता व पत्नी के साथ आए थे। जहां उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की, और फिर वापस भोपाल रवाना हो गए।
बेशक प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल अपने चर्म पर है, लेकिन अपने लिए फुर्सत के पल निकालते हुए बीते दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान सलकनपुर पहुंचे। वे वहां मां विजयासन धाम दर्शन के लिए अपने माता-पिता और पत्नी साधना सिंह के साथ निजी विमान में आए थे। उन्होंने शाम 5 बजे माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और इसके बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए।
सलकनपुर का मां विजयासन धाम प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल है। इसकी स्थापना का समय स्पष्ट रूप से नहीं पता लेकिन इतना ज्ञात है कि इस मंदिर का निर्माण 1100 ई. के करीब गौंड राजाओं द्वारा किला गिन्नौरगढ़ निर्माण के दौरान करवाया गया था।