jhankar
ब्रेकिंग
संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी भिलाड़िया कला में बुखार का कहर, एक माह में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार भोपाल में महिला की मौत से ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को हंडिया में लगेगा शिविर काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार ठंड का असर: हरदा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं

पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर, 9 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद

सतना:  सभापुर थाना इलाके में गांजा सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। शुक्रवार की रात घेराबंदी के दौरान तुर्कहा मोड़ से पकड़े गए बाइक सवार तस्कर पर कार्रवाई  बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, हरिहरपुर मोड़ पर लगे नाके पर सूचना आई कि सफेद रंग की मोटर साइकिल में सवार एक युवक भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर रिटर्निंग ऑफिसर ओम नारायण सिंह और टीआई सभापुर विनय यादव को अवगत कराते हुए टीम सदस्यों ने आरोपी का पता लगाया। नाके से जब चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार भागने लगा तो, एएसआई केके द्विवेदी, आरक्षक राजेश बमनकर, संजय गौतम ने पीछा करते हुए थाना स्टॉफ को सूचना दी। उधर बिरसिंहपुर की ओर से आरक्षक भागीरथ मीणा और संजय यादव ने घेराबंदी की।

- Install Android App -

9 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद
दोनों ओर की पुलिस पार्टियों ने तुर्कहा मोड़ पर सफेद रंग की बाइक से भाग रहे तस्कर को दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद पूछताछ में पता चला कि आरोपी वार्ड 6 बिरसिंहपुर से पार्षद मुकेश गौतम का भाई 28 वर्षीय अनादि गौतम है। इसके कब्जे से 9 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की मोटर साइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।