jhankar
ब्रेकिंग
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, एक्सीलेंस स्कूल हरदा में हुआ शुभा...

नाबालिग छात्रा को झाड़ियों में घसीटकर ले गए 4 युवक, 2 ने किया दुष्कर्म

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर जिले में धम्बोला थाना इलाके में 2 युवकों ने अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात में गांव के 2 युवको के अलावा 2 अन्य युवक शामिल थे, वारदात के वक्त मौके पर युवती के परिजनों के पहुंचने के कारण वे अपनी हवस पुरी नही कर सके तथा सभी चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

वारदात की सूचना गांव में आग कि तरह फैल गई। पुलिस ने नामजद 4 में से 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और शेष 2 आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया धम्बोला थाना इलाके की 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग रविवार को अपने छोटे भाई और चचेरी बहन के साथ गांव में एक दुकान से सामान लेने गई थी। सामान लेकर तीनों अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान रास्ते में सुनसान जगह पर गांव के ही चार युवक आये और नाबालिग को घसीट कर सड़क किनारे झाड़ियों के पीछे ले गए। इधर, पीड़िता का छोटा भाई और चचेरी बहन डरकर भाग गए तथा घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

- Install Android App -

मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज होने कि संभावना
इस बीच 4 में से 2 युवकों ने पीड़िता के साथ झाड़ियों में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता के परिजनों को आते देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां और परिजनों को आपबीती बताई, देर शाम पीड़िता अपनी मां के साथ धम्बोला थाने पहुंची और 4 युवकों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल करवा कर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया, फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले कि जांच एसटी/एससी सेल के पुलिस उपाधीक्षक मनोज सामरिया कर रहे है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान मंगलवार को दर्ज कराए जाने की संभावना है।