भोपाल। मध्य प्रदेश में अब सिर्फ रविवार को लॉकडाउन रहेगा।भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन लाॅकडाउन लगाया जा रहा था। इसमें संसोधन कर सिर्फ रविवार को ही लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी ।
गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि:-
भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार, रविवार को दो दिन के लाॅकडाउन के बजाय अब सिर्फ रविवार को एक दिन का ही लाॅकडाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बाजार भी रात 8 बजे के बजाय रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। इसमें होटल और रेस्टाॅरेंट भी शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना की समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया है। प्रदेश में बाजार रात 8 बजे तक खुले रहते थे अब होटल और रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक खुले रहेंगे।नाइट कर्फ्यू रात 10:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर बढ़ रही है। अब यह 70 फीसदी से बढ़कर 73.6 हो गई है। प्रदेश में कोरोना के इलाज की निःशुल्क व्यवस्था के साथ-साथ अब संपन्न लोगों के लिए सशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की समीक्षा बैठक हुई।प्रदेश की मेडीकल कॉलेज की समीक्षा भी की।

