jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

सुशांत की कंपनियों के बारे में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से पूछताछ करेगी ED

बॉलीवुड एक्टर Sushant Singh Rajput की मौत से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब एक्ट्रेस Rhea Chakraborty और उनके परिजनों के खिलाफ पकड़ मजबूत करता जा रहा है। ED सोमवार को रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार पूछताछ Sushant Singh Rajput की कंपनियों में रिया और उनके परिजनों के मालिकाना हक के संबंध में रहेगी। रिया, उनके भाई और पिता पूछताछ के लिए ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। सिद्धार्थ पिठानी दोपहर 12 बजे दफ्तर पहुंचेंगे। रिया से पूछा जाएगा कि उन्हें सुशांत से क्या-क्या गिफ्ट मिले थे।

प्रवर्तन निदेशालय सुशांत सिंह राजपूत की चार कंपनियों के रिकॉर्ड को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार इन चार में से दो कंपनियों ने पेटेंट कराया था। अब इन प्रोडक्ट पर सुशांत की कंपनी का कॉपीराइट रहेगा और भविष्य में यदि कोई उसी तरह का प्रोडक्ट बनाएगा तो उसे इनकी कंपनी के साथ अनुबंध करना होगा और करोड़ों रुपए कीमत चुकानी होगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत की इन कंपनियों में से एक कंपनी पर मालिकाना हक रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का है। एक अन्य कंपनी का पता नवी मुंबई के जिस फ्लैट का है, वहां रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती की नेम प्लेट लगी हुई है। इस फ्लैट में कोई नहीं रहता है। सुशांत राजपूत की मानसिक हालत का फायदा उठाकर इन शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उसके परिजनों पर सुशांत के अकाउंट से करोड़ों रुपए की हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि सुशांत के खाते से जो पैसा ट्रांसफर हुआ, वह फर्जी शेल कंपनियों के जरिए किया गया है। सूत्रों के अनुसार इन शेल कंपनियों का संबंध रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक से है।

- Install Android App -