jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

1000 करोड़ रुपए की ड्रग्स मुंबई में पकड़ी, दो गिरफ्तार

मुंबई। ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है। नारकोटिक्स विभाग ने 191 किलो हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1000 करोड़ रुपए है। ड्रग्स की यह खेप अफगानिस्तान से भारत पहुंचाई गई थी।

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इटेलीजेंस (DRI) और कस्टम डिपार्टमेंट में संयुक्त ऑपरेशन में बंदरगाह से हेरोइन की यह खेप शनिवार रात को बरामद की। इस मामले में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तस्करों ने ड्रग्स को प्लास्टिक पाइप में छुपाकर रखा था। इन पाइपों को इस तरह कलर किया गया था कि ये बांस के टुकड़े के समान दिख रहे थे। तस्करों ने इसे आयुर्वेदिक दवा बताया। कस्टम हाउस के दो एजेंट्स को गिरफ्तार किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक इम्पोर्टर और एक फाइनेंसर समेत कुल चार लोगों को दिल्ली में पकड़ा गया है और उन्हें भी दिल्ली लाया जा सकता है।

- Install Android App -

ये ड्रग्स कई कंटेनर में छिपाकर भारत लाए गए थे। इस बारे में कंटेनर के मालिक से पूछताछ की जा रही है। इस सिलसिले में एमबी शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स सॉल्युशंक के मीनानाथ बोडाके और मुंब्रा के कोंडिभाऊ पांडुरंग गुंजाल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

31 जनवरी को पंजाब पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स ने 194 किलो हेरोइन बरामद की थी। अमृतसर जिसे में यह ड्रग्स बरामद कर 6 लोगों को पकड़ा गया था जिसमें एक अफगानी नागरिक भी शामिल था। साल 2001 के बाद से अफगानिस्तान ड्रग्स के मामले में सबसे बड़े केंद्र के रूप में उभरा है।