jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 22 लाख के पार, 63 हजार से ज्यादा नए केस

देश में एक तरफ कोरोना के खिलाफ जंग जारी है वहीं दूसरी तरफ इसके संक्रमितों की संख्या भी कम होने का नाम नहीं ले रही। रोजोना 50 हजार से ज्यादा मरीज सामने आरहे हैं और इसके कारण देश में कुल मरीजों की संख्या 22 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ के पार चली गई है। सबसे ज्यादा अमेरिका में 52 लाख केस सामने आए हैं। भारत में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए पिछले चौबीस घंटे के दौरान रिकॉर्ड सात लाख नमूनों की जांच की गई है। इस दौरान 63 हजार से ज्यादा नए मामले भी सामने आए और रिकॉर्ड 55 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए।

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख को पार कर गया है। जबकि, 44 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है और 15 लाख से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा है कि ऐसा लगता है कि देश नए मामलों की विस्फोटक स्थिति से बच गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों से नए मामलों में स्थिरता आने का पता चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में पिछले कई दिनों से रोजाना छह लाख से अधिक नमूनों की जांच हो रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) में विज्ञानी और मीडिया समन्वयक डॉ. लोकेश शर्मा ने कहा कि शनिवार को रिकॉर्ड सात लाख 19 हजार 364 नमूनों की जांच की गई। कोरोना का पता लगाने के लिए हर मिनट 500 टेस्ट किए जा रहे हैं और प्रतिदिन जांच की क्षमता बढ़कर पांच लाख से अधिक हो गई है। अब तक दो करोड़ 41 लाख छह हजार 535 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

मंत्रालय ने कहा है कि बड़ी संख्या में जांच होने से ही अधिक संख्या में संक्रमित मामले मिल रहे हैं। राज्यों को मरीजों का पता लगाने, उन्हें आइसोलेट करने और उनका तुरंत इलाज शुरू करने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पीटीआइ व अन्य स्त्रोतों से रात 10 बजे तक मिली सूचनाओं के मुताबिक शनिवार देर रात से अब तक 63,623 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22 लाख नौ हजार 501 पर पहुंच गया है। इस दौरान 55,931 मरीज ठीक हुए हैं, जो एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही स्वस्थ हुए कुल संक्रमितों की संख्या 15 लाख 25 हजार 215 हो गई है। सक्रिय मामले छह लाख 39 हजार 907 रह गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 44,379 लोगों की जान भी जा चुकी है।

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह आठ बजे जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक बीते चौबीस घंटे में 64,399 नए मामले मिले हैं और 861 मरीजों की मौत हुई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 21 लाख 53 हजार को पार कर गई है और 43,379 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब तक 14 लाख 80 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं और मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 68.78 फीसद हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 2.01 फीसद पर आ गई है।

- Install Android App -

स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य स्त्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्र को मिलने वाली सूचनाओं में देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े लेकर जारी करती हैं।

सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में

रविवार को देशभर में 995 लोगों की मौत हुई, जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 390 मौतें शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 119, आंध्र प्रदेश में 97, बंगाल में 54, उत्तर प्रदेश में 41, गुजरात में 25, मध्य प्रदेश में 19, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली में 13-13, राजस्थान में 11, पंजाब व हरियाणा में नौ-नौ, गोवा में तीन और केरल में दो मौतें हुई हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा नए मामले

पिछले चौबीस घंटे के दौरान देशभर में जो कुल 63,623 नए मामले सामने आए हैं, उनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 12,248 मामले शामिल हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 10,820, तमिलनाडु में 5,994, उत्तर प्रदेश में 4,571, बंगाल में 2,939, दिल्ली में 1,300 और गुजरात में 1,078 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब तक पांच लाख 15 हजार 332, तमिलनाडु में दो लाख 96 हजार 901, उत्तर प्रदेश में एक लाख 22 हजार 609, बंगाल में 95 हजार 554, दिल्ली में एक लाख 45 हजार 427 और गुजरात में 71 हजार 64 संक्रमित अब तक मिल चुके हैं।