jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Serum Institute ने 73 दिनों में Covid-19 वैक्‍सीन लॉन्‍च होने के दावे का किया खंडन

Serum Institute of India ने उन खबरों का खंडन किया कि 73 दिनों के अंदर उसकी Covid-19 वैक्सीन Covishield मार्केट में आ जाएगी। इससे पहले रविवार को मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आई थी कि पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) 73 दिनों के अंदर अपनी कोविड-19 वैक्सीन Covishield मार्केट में लॉन्च कर देगी और इसका मुफ्त वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया कि Covishield वैक्सीन को मार्केट में लॉन्च करने की खबरें भाम्रक है। वैक्सीन को बाजार में तभी लाया जाएगा जब इसके सभी ट्रायल सफल हो जाएंगे और कोविशील्ड को रेगुलेटरी अप्रूवल मिल जाएगा। सरकार ने अभी हमें केवल भविष्य में इस्तेमाल के लिए वैक्सीन के उत्पादन और भंडारण की अनुमति दी है। अभी फेज -3 के ट्रायल चल रहे हैं। हम इसकी उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि जल्द ही करेंगे।

- Install Android App -

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित Covid-19 वैक्सीन के उत्पादन के लिए सीरम इंस्टीट्यूट से डील हुई है। SII इस वैक्‍सीन की एक बिलियन डोज तैयार करने की सहमति भी दे चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो देश की पहली कोरोना वैक्सीन इस साल के अंत तक आ जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में कोरोना की वैक्सीन का तीसरे फेज का ट्रायल शुरू हो गया है। उम्मीद है कि अगले दो से तीन महीनों में भारत में कोरोना की वैक्सीन लॉन्च हो सकती है।