jhankar
ब्रेकिंग
संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी भिलाड़िया कला में बुखार का कहर, एक माह में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार भोपाल में महिला की मौत से ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को हंडिया में लगेगा शिविर काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार ठंड का असर: हरदा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से कटौती, जानें क्या हैं आज के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है। शुक्रवार को नौवें दिन भी कंपनियों ने तेल की कीमतें घटाई हैं। आज पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 7 पैसे सस्ता किया गया है। अब दिल्ली में पेट्रोल 80.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.73 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.10 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 86.33 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 82.71 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 79.55 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 79.30 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 84.02 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है

- Install Android App -

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 81.10 74.80
मुंबई 86.33 78.33
कोलकाता 82.71 76.58
हरियाणा 79.55 73.56
हिमाचल प्रदेश 79.30 72.25
चेन्नई 84.02 79.02

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 74.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 78.33 रुपए, कोलकाता में 76.58 रुपए, हरियाणा में 73.56 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 72.25 रुपए और चेन्नई में 79.02 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 86.14 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 86.71 रुपए, लुधियाना में 86.57 रुपए और पटियाला में 86.52 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर  पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 86.14
अमृतसर 86.71
लुधियाना 86.57
पटियाला 86.52