jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

अन्‍नदाता कर सकेंगे फसल गिरदावरी पर दावे आपत्ति, फसल गिरदावरी के संबंध में दावे आपत्ति 10 सितंबर तक आमंत्रित

हरदा। मौसम खरीफ 2020-21 के अंतर्गत पटवारी द्वारा की गई फसल गिरदावरी के संबंध में किसानों से दावे आपत्ति प्राप्त करने और तहसीलदार के द्वारा ऐसे प्राप्त दावे आपत्तियों के निराकरण हेतु आयुक्त भू-अभिलेख ग्वालियर द्वारा 10 सितम्बर 2020 नियत की गयी है।

- Install Android App -

    अधीक्षक भू-अभिलेख हरदा ने जिले के सर्व साधारण एवं समस्त कृषकों से अपील है कि वे “किसान एप” के माध्यम से अपने नाम पर धारित भूमि पर मौसम खरीफ 2020 के दौरान बोयी गयी फसल के अनुरूप संबंधित हल्का पटवारी द्वारा फसल गिरदावरी की गयी है अथवा नहीं देख सकते हैं। यदि किसानों के द्वारा उनके खेत में बोयी गयी फसल और पटवारी द्वारा की गयी फसल गिरदावरी की जानकारी में भिन्नता पायी जावे तो संबंधित तहसील कार्यालय में सम्पर्क कर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं साथ ही “किसान एप” के माध्यम से भी घर बैठे ही ऑनलाईन अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण संबंधित तहसीलदार द्वारा विधिवत जॉच कराकर 10 सितम्बर 2020 तक किया जावेगा। ताकि फसल उपार्जन के दौरान खरीदी केन्द्रों में किसानों को अपनी उपज बेचते समय, उनके द्वारा बोयी गयी फसल एवं फसल गिरदावरी के दौरान दर्ज की गयी फसल की जानकारी में भिन्नता होने से अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।