jhankar
ब्रेकिंग
संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी भिलाड़िया कला में बुखार का कहर, एक माह में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार भोपाल में महिला की मौत से ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को हंडिया में लगेगा शिविर काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार ठंड का असर: हरदा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं

बेहद खूबसूरत है शिमरॉन हेटमायर की गर्लफ्रेंड, सुबह 4 बजे उठकर देखती है मैच

नई दिल्ली: भारत और विंडीज के बीच चल रही 5 वनडे मैचों की सीरीज के दौरान विंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने पहले दोनों वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी की । हेटमायर ने न सिर्फ लंबे-लंबे हिट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। हेटमायर ने गुवाहाटी वनडे में 106 तो अब वाइजैग में 94 यानी कुल दो मैचों में 200 रन बना लिए हैं। इस विस्फोटक बल्लेबाज ने दूसरे वनडे में 7 छक्के लगाए। विंडीज टीम जब भी भारत आती है तो पहले 2 मैचों में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने के मामले में हेटमायर पहले नंबर पर आ गए हैं।
हेटमायर मैदान पर जितने आक्रामक हैं, मैदान के बाहर वो उतने ही रोमेंटिक किस्म के खिलाड़ी हैं। एेसा ही कुछ सुनने को मिला है कि हेटमायर बचपन से ही एक लड़की से प्यार करते हैं और सोशल मीडिया पर अकसर वे उसके साथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं।
हेटमायर की गर्लफ्रेंड का नाम निरवानी उमराव है, वो गयाना की रहने वाली हैं उमराव हेटमायर का हर  मैच देखती हैं। भारत दौरे पर चल रही विंडीज टीम का हर मैच वो सुबह 4 बजे उठकर देखती हैं, उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद वो सोशल मीडिया पर उनका हौसला भी बढ़ाती रहती हैं। दरअसल भारत में जब दोपहर 1.30 बजे मुकाबला शुरू होता है, उस वक्त गयाना में सुबह के 4 बज रहे होते हैं और उमराव अपने बॉयफ्रेंड हेटमायर का हर मैच देखती हैं।