jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

पुष्य नक्षत्र में जमकर हुई खरीददारी, विद्युत साज सज्जा से दुल्हन की तरह सजे बाजार

संदीप मौर्य मकड़ाई समाचार महू। दीपावली त्यौहार नजदीक है, बाजारों में खरीददारों की भीड़ उमड़ने लगी है। जिससे व्यापारी वर्ग के चेहरों पर रौनक लौट आई है। शनिवार को महू नगर में त्यौहारी हाट बाजार सहित अन्य दुकानों पर जमकर खरीददारी हुई।पुष्य नक्षत्र के चलते बाजारों में रौनक छाई रही। दो एवं चार पहिया वाहनों के साथ ही इलेक्ट्रिक-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण,बर्तन,सोना-चांदी आभूषणों के साथ ही कपड़ा,रंगरोगन व बही खातों की जमकर खरीददारी हुई। आज रविवार को भी पुष्य नक्षत्र का योग होने से बाजार गुलजार रहेंगे।व्यापारिक दृष्टि से पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व होता है।लिहाजा व्यापारी वर्ग वर्ष भर इसका इंतजार करते है। हवन पूजन सामग्री दुकानों पर भी दिनभर भीड़ देखी गई।

- Install Android App -

बाजारों में जमकर उमड़ी भीड़

शनिवार को साप्ताहिक हाट होने के साथ ही पुष्य नक्षत्र का योग होने से महू के बाजारों में अच्छी ग्राहकी हुई। शहर के प्रमुख एमजी रोड, सराफा बाजार, मेंन स्ट्रीट, कपड़ा गली में ग्राहको की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। खरीददारी के लिए आये ग्राहकों को जगह की कमी के चलते अपने वाहन पार्क करने में कड़ी मशक्कत करना पड़ी। आज रविवार को भी बाजारों में भारी भीड़ होने का अनुमान है। कोरोना काल के बाद लोगो मे दीपोत्सव को लेकर अपार उत्साह दिखाई दे रहा है।