मकड़ाई समाचार हरदा। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं जिला विधिक साक्षरता प्राधिकरण हरदा द्वारा राष्ट्रीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान जिला न्यायाधीश श्रीमती शशि कला चंद्रा के कुशल प्रेरणादाई मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम एन एस एस प्रभारी डॉ सी पी गुप्ता ने विधिक साक्षरता के महत्व को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं द्वारा आम नागरिकों तक किस प्रकार से पहुंचाया जा सकता है पर प्रकाश डाला और उन्हें प्रेरित किया। इसके बाद अतिरिक्त जिला न्यायाधीश तथा विधिक साक्षरता प्राधिकरण के पदेन सचिव श्री के एस शाक्य ने विधि एवं न्याय प्रक्रिया पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए बताया कि किस प्रकार से हमें न्याय प्राप्त करना चाहिए और गरीब, महिलाएं तथा दिव्यांग लोग मुफ्त में न्याय किस प्रकार से प्राप्त कर सकते हैं, उन्हें यह विधिक सहायता अधिकरण अधिवक्ता तथा अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसके पूर्व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा संगठन के विभिन्न सोपानों की जानकारी दी। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रभा सोनी ने सभी न्याय विदों एवं ऑनलाइन प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ धर्मेंद्र कोरी द्वारा किया गया।
ब्रेकिंग
