jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

हंडिया: कार्तिक अमावस्या पर भक्तों ने किया मां नर्मदा में स्नान

 धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली पर्व

मकड़ाई समाचार हंडिया।रविवार को कार्तिक मास की अमावस्याा होने पर भक्तों ने मां नर्मदा के जल मे स्नान किया|भक्तों की श्रद्धा विस्वास ने मौसम की परवाह किए बगैर नर्मदा में स्नान किया|रोशनी के महापर्व दीपावली के मौके पर तहसील मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठा|लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों से सजा रखा था|
रंग बिखेरती झालरों से समूची धार्मिक नगरी दुल्हन की तरह दिखाई दे रही थी|झालरों के बीच मिट्टी के दीप भी अपनी उपस्थिति बनाए हुए थे घरों में विशेष पूजन-अर्चन के बाद लोगों ने घरों के बाहर जलते दीप रखे |मां लक्ष्मी व भगवान श्री गणेश के स्वागत के लिए माताओं व बहिनों ने घरों के सामने आकर्षक रंगोली भी बना रखी थी|
शनिवार को कोविड-19 की पाबंदियों और विदेशी पटाखे पर प्रतिबंध के बीच संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक दिवाली का त्योहार मनाया गया|हालांकि विदेशी पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध की वजह से पटाखे फोड़ने का सिलसिला कम रहा,पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार बाजार में वह रौनक नहीं दिखी|
दीपावली के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को घर पहुंचकर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं|लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए पर्व की बधाई दी|
देर शाम शुरू हुई आतिशबाजी,प्रशासन रहा अलर्ट,,,,
शाम होते-होते पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा और आतिशबाजी का दौर भी शुरू हो गया,जो रात्रि में निर्धारित समय तक जारी रहा,त्योहार को देखते हुए तहसीलदार श्रीमती अर्चना शर्मा और टीआई सीएस सरियाम के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, दोनों ही स्थानीय अधिकारी लगातार भ्रमण कर स्थिती का जायजा लेते रहे|
तहसीलदार श्रीमती अर्चना शर्मा नायब तहसीलदार  भरत अहिरवार,राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया हंडिया थाना प्रभारी सरियाम ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकाश का यह महापर्व प्रत्येक घर में शुख,शांति और समृद्धि लेकर लाए,
Attachments area