jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

किसान ने साफी से खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या की

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। बेहट गांव में रामेश्वर सिंह गुर्जर शनिवार की रात को खेत में नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला है। किसान ने साफी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शुरुआती जांच में किसान की आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक के स्वजनों का कहना है कि घर में कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन रामेश्वर सिंह गुर्जर के सिर पर कोई काम करने के लिए जुनून सा सवार हो जाता था। उसके बाद उन्हें अपना फायदा नुकसान नजर नहीं आता था।

- Install Android App -

बेहट निवासी रामेश्वर सिंह (48) पुत्र हरिराम गुर्जर सुबह ही खेत पर खाना खाकर चले जाते थे। दिन भर खेत पर ही रहते थे। रात को खेत से घर लौट आते हैं। शनिवार की सुबह खेत पर गए थे। शाम तक परिवार के लोग बेफिक्र थे, क्योंकि उन्हें पता था कि रामेश्वर सिंह खेत पर होंगे। जब रात को वे घर नहीं लौटे, तो घरवाले उन्हें तलाशने के लिए खेत पर गए। खेत में पेड़ से साफी पर रामेश्वर सिंह गुर्जर का शव फांसी पर लटका देखकर अवाक रह गए। मृतक के गले में साफी कसी हुई थी और उसका एक छोर पेड़ की डाली से बंधा हुआ था। मृतक का एक पैर, पेड़ की डाल से टिका हुआ था। किसान के खेत में फांसी लगाने की सूचना मिलते ही बेहट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद किसान के शव को पीएम कराने के लिए भेज दिया। रविवार की सुबह पुलिस ने शव का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को साैंप दिया। किसान के आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए बेहट थाना पुलिस जांच कर रही है।