मकड़ाई समाचार झारखंड। अवैध खदान ध्ंसने से काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई और साथ में काम कर रहे दो अन्य मजदूर घायल हो गए है।वहीं पुलिस की तफ्तीश में बात सामने आ रही हैं कि मजदूर की मौत का कारण खदान धंसना नही बल्कि बाईक से गिरने के कारण हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के कोनारबांक की घटना हैं जहां एक मजदूर की मौत और दो घायल होने की खबर आई थी। इसमें पुलिस को खासा परेशान कर दिया है।खबर आई थी कि कोनारबांक के पास अवैध खदान के धंस जाने से कोनारबांक निवासी 23 वर्षीय रामू तुरी की मौत हो गई है, जबकि अर्जुन तुरी व महेश तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर गावां थाना पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हुई, लेकिन कोनारबांक में घर से ही रामु तुरी के शव को बरामद कर लिया।मृतक की पत्नी रीता देवी का कहा कि रामू की मौत खदान में नहीं हुई है। सोमवार देर रात वह अपने खोए जानवर की खोज में बाइक से निकला था। रात में ही सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।मृतक को दो लड़की तथा एक लड़का है। स्वजन शव को ले जाने से मना कर रहे थे। परिजनों को समझा बुझा कर किसी तरह शव को थाना लाया गया। थाना प्रभारी धु्रव कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि घटना कैसे हुई है।फिलहाल स्वजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
