मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ 15 दिन से लगातार धरने पर बैठे किसानों ने अब अपना आंदोलन उग्र करने की चैतावनी दी है, जिसके चलते पुलिस अलर्ट हो गई है। किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाइवे को जाम करने की चेतावनी दी है। वहीं किसानों ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी है। ऐसे में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर अलग-अलग स्थानों पर लगभग 2,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 5-6 स्थानों की पहचान की गई है|जहां चौकियों की स्थापना की जाएगी और पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इनमें पंचगांव चौक, राजीव चौक, इफको चौक और सिरहोल टोल शामिल हैं। डीसीपी आस्था मोदी ने कहा कि हम शनिवार को लगभग 2,000 कर्मियों को तैनात करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन अगर सुरक्षा की आवश्यकता बढ़ती है, तो संख्या बदल सकती है।
ब्रेकिंग
