jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

पार्श्वनाथ भगवान प्रतिमा के आगमन पर जैन समाजजनों ने बिछाए पलक पांवड़े 

सुनील पटल्या बेडिया । दिगम्बर जैन मन्दिर में पार्श्वनाथ भगवान एवं चंदा प्रभु भगवान् की अष्ट धातु की प्रतिमा को खरगोन रोड से समाजजन ढ़ोल धमाकों के साथ भक्ति भाव पूर्वक, सुमधुर भजनों के साथ शुक्रवार को लाये गए । जैन समाज अध्यक्ष अजय शाह एवं धर्मेन्द्र घाटे ने बताया कि तपोभूमि प्रणेता पूज्य गुरुवर प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में शांति पुरम तीर्थ नगरी से प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होकर बेड़ियां आई ।जिसका समाजजनों ने पलक पांवड़े बिछाकर आत्मीय अभिनन्दन किया। प्रत्येक घर के सामने रांगोली बना कर श्रीजी की आरती उतारकर नृत्य किया गया । पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा सोभागचंद जटाले परिवार व  चंदा प्रभु भगवान की प्रतिमा मगन बाई प्रेमचंद बामंदी द्वारा विराजित की गई है। नवीन प्रतिमाओं का मन्दिर में विशेष अभिषेक, शांति धारा , पूजन एवं विधि विधान के साथ किया गया। वही प्रातः 10.30 बजे शुभ बेला में विधी विधान पूर्वक पंडित वेभव जी शास्त्री के निर्देशन में  मुख्य बेदी पर विराजित की गई। प्रथम कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य पंकज जटाले एवं संतोष मनोरिया एवं शांति धारा करने का सौभाग्य सोभागचंद जटाले परिवार एवं बसंत जटाले परिवार को प्राप्त हुआ। श्रीजी के नगर आगमन पर महाआरती के पुण्यारजक अतुल जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
Attachments area