jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

निगमकर्मी की पत्थरों से कुचल कर हत्या, परिजनों ने क‍िया चक्‍काजाम

मकड़ाई समाचार इंदौर। शहर में अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। शनिवार रात बेकसुर निगमकर्मी की निर्ममता से हत्या कर दी गई। वारदात अन्नपूर्णा थाना और सीएसपी ऑफिस से सिर्फ आधा किमी दूरी पर हुई है। हालांकि देर रात पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

इस बीच पर‍िजनों ने शव रखकर प्रदर्शन भी क‍िया। अन्‍नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक वारदात रात करीब 10.30 बजे की है। मृतक प्रहलाद पुत्र पन्नालाल बिंदोरिया नगर निगम के उद्यान विभाग में काम करता था। नौकरी कर लौटने के बाद वह दशहरा मैदान के आसपास पानी-पताशे का ठेला भी लगा लेता था। रात को वह ठेला लेकर घर महावर नगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह एमआरएफ टॉयर शोरूम के समीप स्थित पान की दुकान तक पहुंचा।

- Install Android App -

दो युवक एक व्यक्ति की पिटाई करने लगे। प्रहलाद ने बीच-बचाव किया और युवकों को समझाया। आरोपितों ने उस व्यक्ति को छोड़कर गुस्से में प्रहलाद को पीटना शुरू कर दिया। पत्थरों से पिटाई में प्रहलाद गंभीर से रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे करीबी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और देर रात आरोपितों के ठिकानों पर दबिश देकर गौतम व उसके साथी को पकड़ लिया।

पुलिस का खौफ खत्म

घटना अन्नपूर्णा थाना और क्षेत्र के ही सीएसपी पुनित गेहलोद के ऑफिस से सिर्फ आधा किमी दूरी पर हुई है। पांच दिन पूर्व भी सिल्वर पैलेस कॉलोनी में 81 वर्षीय वृध्दा विद्या लुल्ला को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया था।