jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 16 घायल

मकड़ाई समाचार रतलाम। राजस्थान सीमा से लगे पिपलौदा थाना क्षेत्र के सुखेड़ा-सिलियाखेड़ी मार्ग पर गदरिया मगरे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर सड़क किनारे खंती में जा पलटी। इससे उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई औ 16 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को जावरा व रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि यह हादसा पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के ओवरटेक करने के दौरान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्राम मिरावता के श्रमिक रतलाम जिले के ग्राम माऊखेड़ी जा रहे थे

जानकारी के अनुसार राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के ग्राम मिरावता के श्रमिक गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर खेतों में काम करने के लिए रतलाम जिले के ग्राम माऊखेड़ी जा रहे थे। तभी सुखेड़ा-सिलियाखेड़ी मार्ग पर गदरिया मगरे के समीप पीछे से आ रहे ट्रैक्टर को साइड देने के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खंती में जा गिरी।

- Install Android App -

दो महि‍लाओं की मौके पर ही मौत

इससे ट्रॉली में सवार दो महिलाओं 48 वर्षीय राधा पत्नी मोहन व 40 वर्षीय सुगना पुत्री मोतीलाल दोनों निवासी ग्राम मिरावता तहसील अरनोद जिला प्रतापगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

घायलों को जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां 20 वर्षीय सुनीता पुत्री खातू मीणा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय अंगूरबाला पुत्री गोपाल व 35 वर्षीय गंगाबाई पुत्री नंदू दोनों निवासी ग्राम मिरावता सहित सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।