jhankar
ब्रेकिंग
हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की मांग, इवीएम संग वीवीपैट भी जोड़ा जाए

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराए जाएंगे। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह से मांग की है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ वीवीपैट (वोटर वेयरीफायवल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन जोड़ी जाए ताकि मतदान की निष्पक्षता बरकरार रह सके। वीवीपैट के माध्यम से मतदाता यह जान सकता है कि उसने जिस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है उसका मत उसे ही मिला है या नहीं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इसी पद्धति से चुनाव कराए जाते हैं।

- Install Android App -

प्रदेश कांग्रेस के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि 14 जनवरी 2020 को कांग्रेस ने राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर मत पत्र के माध्यम से मतदान कराने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने 21 दिसंबर को अधिसूचना जारी की है जिसमें यह बताया गया है कि नगरीय निकाय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान कराया जाएगा।

हालांकि, इसमें वीवीपैट मशीन को संलग्न करने संबंधी कोई निर्देश नहीं है। जबकि, भारत निर्वाचन आयोग इसी पद्धति से चुनाव कराता है। इसके पीछे मुख्य मकसद यह है कि मतदाता को यह पता रहे कि उसने जिसे मत दिया है वास्तव में उसे वह मिला है या नहीं। पार्टी ने आयोग से मांग की है कि निकाय चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के साथ वीवीपैट मशीन को अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाए।