संदीप मौर्य मकड़ाई समाचार महू। शहर में कांग्रेस द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का स्थापना दिवस आज 28 दिसंबर 2020 को महू शहर कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष योगेश यादव के मुख्य अतिथि में वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेसजनों के सम्मान में सर्व रामलाल पाटीदार, जयप्रकाश महर्षि, सत्यनारायण पटेल बाबूलाल भूत का शाल, श्रीफल पुष्प माला से सम्मान किया गया। नव निर्वाचित के.बो उपाध्यक्ष अरुणदत्त पांडे सहित अन्य लोगो सम्मान किया गया। यूथ कांग्रेस के चुनाव में निर्वाचित सर्वश्री सद्दाम पटेल जिला महासचिव, राजवीर सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष निशांत सिंह चौहान विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस महू, विक्रम सिंह राजपूत विधानसभा उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस महू का सम्मान किया गया। कांग्रेस के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मृणाल पंत, कैलाश दत्त पांडे,रामलाल पाटीदार, जयप्रकाश महर्षि बाबूलाल लाल भूत हमीदुल्ला कुरेशी सहित मुख्य अतिथि योगेश यादव ने अपने ओजस्वी वाणी पर उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा एंव आंदोलन की गतिविधियों पर समस्त जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि काग्रेस हमारा धर्म है कांग्रेश हमारी जाती है कांग्रेश हमारा संकल्प है इसके तहत हमको कांग्रेस को मजबूत करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जायसवाल ने कहा है हम सभी को मिलकर काग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लेना है हम सोनिया गांधी ,राहूल गांधी एंव प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश के तहत कार्य का संचालन कर रहे है। कार्यक्रम में शक्ति सिंह गोयल, ,विजय नौलखा, राजकुमार बागड़ी, शुभम जैन, प्रभात यादव,सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गोविंद शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम का आभार देवेंद्र अग्रवाल एवं विजेंद्र सिंह चौहान ने किया।
ब्रेकिंग