jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

शासन ने 1 करोड़ कीमत की भूमि पर से कब्जा हटाया

मकड़ाई समाचार सीहोर| विगत दिनों शासन ने कार्यवाही करते हुए  ग्राम मुगीसपुर स्थित भूमि सर्वे नम्‍बर 169/5 रकबा 1.50 एकड़ अनुमानित भूमि की कीमत लगभग 1 करोड़ पर हुजैफा पिता हुसैन द्वारा टीन शेड 20*40 फीट में बनाकर अतिक्रमण किया गया व शाहबाज अहमद पिता शकील अहमद द्वारा 01 ऐकड़ शासकीय भूमि पर प्‍लॉटिंग की जाकर अतिक्रमण किया गया था जिसमें विधिवत प्रकरण दर्ज कर सुनवाई उपरांत बेदखली आदेश जारी किया गया । अतिक्रमणकारियों को स्‍वयं अतिक्रमण हटाए जाने के लिए समय दिया गया परन्‍तु समय सीमा में अतिक्रमण ना हटाए जाने पर एकपक्षीय कार्यवाही कर कलेक्‍टर के निर्देशानुसार अ‍नुविभागीय अधिकारी  आदित्‍य कुमार जैन के मार्गदर्शन में राजस्‍व व नजूल के दल, नगर पालिका सीहोर व होमगार्ड के नगर सैनिकों द्वारा संयुक्‍त कार्यवाही कर अपराधिकृत कब्‍जा हटाया गया।
इसी प्रकार अमर टॉकीज सीहोर स्थित नजूल भूमि नजूल शीट पर क्रमांक 98 भूखण्‍ड क्रमांक 9, 10, 12, 13, 14 पर मोहम्‍मद अकबर खान द्वारा किये गए अपराधिकृत कब्‍जे को प्रकरण क्रमांक 0002/अ-70/2020-21 में उभयपक्ष की सुनवाई उपरांत 03.12.2020 को कब्‍जा हटाये जाने का आदेश पारित किया । अनावेदक मोहम्‍मद अकबर को स्‍वयं कब्‍जा हटाए जाने के लिए अवसर दिया परन्‍तु  कब्‍जा ना हटाए जाने पर एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए राजस्‍व व नजूल के दल नगर पालिका सीहोर व होमगार्ड के नगर सैनिकों द्वारा संयुक्‍त कार्यवाही कर मोहम्‍मद के द्वारा किय गए अपराधिकृत कब्‍जे को हटाकर आवेदक सौरभ झंवर को कब्‍जा सोंपा गया।