मकड़ाई समाचार हरदा। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ब्लाक कांग्रेस कमेंटी हंडिया द्वारा गुरुवार को ग्राम हंड़िया में चौपाटी पर भा.ज.पा. की गूंगी-बहरी किसान विरोधी सरकार की नितियों के विरूध धरना प्रदर्शन कर हरदा विधायक व कृषि मंत्री कमल पटेल को भगवान सद्बुद्धि दे, इस हेतु हवन कर मां नर्मदा से प्रार्थना की गई। उक्त कार्यक्रम को हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, लखन सिंह मोर्य, प्रदेश सचिव ओम पटेल, किसान नेता केदार सिरोही, मोहन विश्नोई अन्य कांग्रेसजनों द्वारा संबोधित किया गया।
हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि जो किसान भाई अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है। उन किसान भाइयों को कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा आंदोलनकारी बताकर अपशब्द कहना बहुत ही निंदनीय है। जो कि एक मंत्री को शोभा नहीं देता, इस हेतु समस्त कांग्रेसजनों के साथ मिलकर हवन कर मां नर्मदा से प्रार्थना की गई की वह स्वयं को किसान पुत्र कहने वाले कृषि मंत्री कमल पटेल को सद्बुद्धि दें।जिससे कि वह क्षेत्र के विकास के लिए अच्छे कार्य कर सके। कार्यक्रम का संचालन अनिल विश्नोई व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने पर समस्त कांग्रेसजनों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भागीरथ पटेल, अरुण तिवारी, शिवनारायण कपड़िया, रामविलास धनगर, आदित्य गार्गव, मायाराम घड़ियाल, किशनलाल कपड़िया, कपिल बेनिबाल, कमल जाट, अनीश वेग, महेश राठौर, बालकृष्ण यादव, राकेश सुरमा, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, राजू जाट, सिद्धान्त तिवारी, इमरान खान, राजेश गुर्जर, मकसूद वेग, गफ्फार शाह, धरमु केवट, भीम ठाकुर, हरिसिंह ठाकुर, शेरसिंह ठाकुर सहित समस्त कांग्रेसजन व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

