jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

पुलिस अधीक्षक ने कराई मॉक ड्रिल, तत्परता दिखाने वाले आरक्षकों को मिला इनाम

मकड़ाई समाचार हरदा। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा 28 फरवरी की दरम्यानी रात करीब 10 बजे एक चार पहिया वाहन को गोपनीय रूप से हरदा शहर में भ्रमण कराया गया। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई कि एक सफेद कलर की स्विफ्ट डिजायर शहर में घूम रही हैं। जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है तब कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर उपस्थित आरक्षक 280 राजेश विश्नोई द्वारा दिए गए पॉइंट को थानों एवं थानों की बीट /चेकिंग पॉइंट में लगे अधिकारी /कर्मचारियों को नोट कराया गया।

- Install Android App -

जिस पर सिविल लाइन थाने की बीट क्रमांक 5 में लगे आरक्षक 229 विजय परते द्वारा तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध वाहन को पकड कर पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराया गया। बाद कंट्रोल रूम के आरक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। तब पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया की वह संदिग्ध वाहन मॉक ड्रिल की कार्यवाही थी और पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों आरक्षक को की तत्परता की सराहना करते हुए 500 – 500 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।