jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : आपत्तिजनक सामान के साथ 3 लड़के और 3 लड़कियां गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में पुलिस ने लेडिज स्पा में छापेमारी कर सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने स्पा से आपत्तिजनक सामान के साथ तीन युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद लड़के-लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई। फिर बाद में जेल भेज दिया गया। स्पा को सील कर दिया गया।

- Install Android App -

दरअसल सिटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि साकची इलाके में स्थित एक स्पा में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इस गुप्त सूचना पर मंगलवार सुबह स्पा में रेड किया गया। इस दौरान स्पा में तीन लड़के और तीन लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पाये गये। मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। सिटी एसपी खुद छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस की इस मामले में आगे की छानबीन जारी है।

साकची थाने में इस सिलसिले में केस दर्ज किया गया है। साकची थाने के एएसआई राजेश सिंह ने बताया कि सिटी एसपी को सेक्स रैकेट के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उसी आधार पर स्पा में कार्रवाई की गई। वहां से आपत्तिजनक सामान के साथ तीन लड़के और तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। स्पा को भी सील कर दिया गया। आगे की छानबीन जारी है।