jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

हंडिया : किसान से 95 हजार रुपये की ठगी का आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार हरदा। हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम रिजगांव निवासी दिनेश लेगा पिता प्रेमनारायण लेगा के परिजन से गाय खरीदी के नाम 95 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपित को हंडिया थाना पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपितों को कोर्ट के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सीएस सरियाम ने बताया कि आरोपित संदीप उर्फ मुकेश गोदारा (20 वर्ष) पिता रामलाल गोदारा निवासी ग्राम ऊंचाइडा थाना लूणकरणसर जिला बिकानेर राजस्थान को गिरफ्तार कर उसके पास से 95 हजार रुपये जब्त किए गए। मामले का एक आरोपित सुरेश उर्फ रमेश पिता रामलाल गोदारा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। टीआइ सरियाम ने बताया कि 20 अक्टूबर 2020 को ग्राम रिजगांव निवासी दिनेश लेगा पिता प्रेमनारायण लेगा ने हंडिया थाने में शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि उनके पिता प्रेमनारायण लेगा ने यूट्यूब चैनल पर संदीप उर्फ मुकेश गोदारा (20 वर्ष) पिता रामलाल गोदारा की गाय का वीडियो देखकर संपर्क किया। इसके बाद संदीप और उसके भाई सुरेश ने 18 जून 2020 को फोटो भेजकर 8 गायों का सौदा किया। 19 जून 2020 को बैंक खाते में फोन-पे के माध्यम से 95 हजार रुपये जमा कराए और 20 जून को 2020 को गाय लोड कराकर भेजने की बात कही। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। 5 सितंबर 2020 तक राशि लौटाने का कहता रहा। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। 20 अक्टूबर 2020 को ग्राम रिजगांव निवासी दिनेश लेगा की रिपोर्ट पर धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया था।