मकड़ाई समाचार बिलासपुर। जान से मारने की धमकी देकर मोहल्ले में रहने वाले युवकों ने बीमा एजेंट के निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ कर दी। मना करने पर युवकों ने बीमा एजेंट की पिटाई कर दी। पीड़ित ने इसकी श्ािकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। कोटा के चंडीमाता चौक में रहने वाले कैलाशचंद गुप्ता बीमा एजेंट हैं। वे अपनी जमीन पर मकान बनवा रहे हैं। एक सप्ताह पहले 28 मार्च की रात मोहल्ले के दद्दू साहू अपने चार-पांच साथियों के साथ उनके निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ कर रहा था।
युवकों ने उनके निर्माणाधीन मकान की बाउंड्रीवाल में लगे सीमेंट के खंभों व फेंसिंग तार को निकाल दिया। साथ ही दीवार को तोड़ रहे थे। इस पर बीमा एजेंट ने युवकों को तोड़फोड़ करने से मना किया। इस दौरान युवकों ने बीमा एजेंट को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही युवकों ने बीमा एजेंट की पिटाई भी कर दी। पीड़ित ने इसकी श्ािकायत कोटा थाने में की। इस पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
शराब के लिए स्र्पये कम देने पर वृद्ध की पिटाई
शराब के लिए स्र्पये कम देने पर अवैध शराब बेचने वाले ससुर दामाद ने वृद्ध की पिटाई कर दी। कोटा के कोटसागर बाबापारा में रहने वाले गंगाराम गोस्वामी शुक्रवार की रात आठ बजे गांव के चांद संवरा के घर शराब पीने गए थे। इस दौरान शराब के लिए स्र्पये कम हो जाने पर चांद संवरा और उसके दामाद अजय ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें गली में छोड़ दिया। गली में आवाज सुनकर गंगाराम का पुत्र व्यास बाहर निकला। उसने अपने घायल पिता को देखकर इस संबंध में जानकारी ली। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया। व्यास की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

