jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

शादी की पहली रात संबंध बनाने के दौरान हुई दुल्हन की मौत, जाने पूरा मामला

ब्राजील के इबिराइट सेें चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की पहली रात यौन संबंध बनाने के दौरान 18 साल की महिला की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने दावा किया है कि दुल्हन के शरीर पर किसी तरह के हिंसा के कोई निशान नहीं हैं और दुःखद मौत को आकस्मिक माना जा रहा है।

शादी की पहली रात यौन संबंध बनाने के दौरान 18 साल की महिला को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय महिला की 29 साल के युवक के साथ शादी हुई थी और रात को अचानक वह अस्वस्थ महसूस करने लगी। इसके बाद जमीन पर गिर गई। इसके बाद महिला के पति ने अपने पड़ोसी को फोन किया और अस्पताल जाने के लिए टैक्सी लाने के लिए कहा।

- Install Android App -

रिपोर्ट के अनुसार, पहले एक टैक्सी ड्राइवर ने महिला को अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। फिर दूसरी टैक्सी बुलाई और उसने भी मदद से इनकार करते हुए कहा कि आपातकालीन सेवाओं को कॉल करें। पति का दावा है कि एंबुलेंस आने में करीब एक घंटा लग गया और इस कारण उनकी पत्नी की मौत हुई।

वहीं आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि पहली एंबुलेंस कैंसल हो गई और दूसरी 21 मिनट के भीतर आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, जब आखिरकर पैरामेडिक्स कपल के घर पहुंचे, तब महिला की सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में पाया गया कि महिला को ब्रोंकाइटिस का इतिहास था, जो श्वासनली में होने वाली सूजनकारी बीमारी है।

श्वासनली से फेफड़ों में हवा ले जाने वाली नलियों को श्वसनी कहते है। इस बीमारी में ब्रोंकी की दीवारें इन्फेक्शन और सूजन की वजह से अनावश्यक रूप से कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से इनका आकार गुब्बारे की तरह हो जाता है। इस सूजन के कारण सामान्य से अधिक बलगम बनता है।