jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

सीएम शिवराज का संबोधन, वैक्सीन ही बचा सकती है कोरोना संक्रमण से

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्य प्रदेश में 21 जून से शुरू होने जा रहे कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना टेस्ट और बढ़ाए जाएंगे। सीएम ने कहा कि टेस्ट बढ़ाने से संक्रमितों का पता चलेगा और उन्हें अलग कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा। घर-घर जाकर सर्वे भी जारी रहेगा। प्रदेश में एक दन में 80 हजार टेस्ट किए जाएंगे। कोविड के अनुकूल व्यवहार अवश्य करें। गाड़ी में मास्क लगाकर बैठें, कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए समाज के प्रमुख लोगों का सहयोग चाहिए। आपकी मदद से जागरूकता आएगी। सीएम शिवराज ने कहा कि वैक्सीन से ही हम संक्रमण से बच सकते हैं। प्रदेश में संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सिर्फ 110 केस आए हैं। इंदौर भोपाल में भी संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है।

किल कोरोना अभियान जारी रहेगा

उन्होंने कहा कि हम कब तक व्यापार बंद रखेंगे, कोरोना की दूसरी लहर भयावह थी। टेस्ट हम कम नहीं करने वाले, 75 से 80 हजार टेस्ट रोज होने चाहिए। कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जाएगी। हमें कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना है। शहरों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन से संक्रमण नहीं फैलेगा। प्रदेश में किल कोरोना अभियान जारी रहेगा। सीएम ने कहा कि दुकानदार और ग्राहक सभी मास्क लगाए। समाज को सचेत रखना बहुत जरूरी है, सावधानी नहीं रहे तो संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। हम अस्पताल की व्यवस्थाएं बढ़ाएंगे, बेड, आक्सीजन, बच्चों के बेड बढ़ा रहे हैं, आक्सीजन प्लांट लगा रहे हैं। आर्थिक गतिविधियां कामकाज चलाते हुए हम कोविड संक्रमण को नियंत्रित कर सकते हैं।

- Install Android App -

आपका सहयोग चाहूता हूं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए यह सब काम अकेले सरकार नहीं कर सकती, आपका सहयोग चाहता हूं। कोविड संक्रमण रोकने के लिए सभी अनुकूल व्यवहार करें। हमारा लक्ष्य है कि अक्टूबर तक हम ज्यादातर लोगों को वैक्सीन लगा दें, ताकि तीसरी लहर आए तो हम उसका मुकाबला कर सकें।। टीकाकरण को लेकर सरकार काम करेगी, लेकिन इसमें समाज का भी सहयोग करना पड़ेगा। सीएम ने समाज के गणमान्य नागरिकों से कहा कि आप छोटे-छोटे वीडियो बनाकर अपलोड करें ताकि लोग वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित हों। 21 जून को प्रदेश में 10 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।

वैक्‍सीन लगाने की होड़ लग जाए

संकल्‍प यही है कि मैं भी टीका लगवाऊंगा और दूसरों को भी लगवाऊंगा। समाज के महत्‍वपूर्ण लोग इसमें मददगार होंगे। बारिश में भी टीकाकरण को लेकर व्‍यवस्‍था की जाएगी। लोगों को लाने-ले जाने के लिए भी हम व्‍यवस्‍था कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेश के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए डोंडी भी पीटेंगे। समाजसेवी और सभी लोग लोगों को प्रेरित करेंगे। मैं भी इसके लिए निकलूंगा। जहां टीकाकरण पूरा हो जाएगा, उसे चिन्हित करेंगे। इसमें प्रतिस्‍पर्धा का भाव रखेंगे। ऐसा माहौल बनाना है कि वैक्‍सीन लगाने की होड़ लग जाए।