jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

मौत को पाने खाई में लगाई छलांग, लेकिन जिंदगी ने नहीं छोड़ा साथ

मकड़ाई समाचार महू, इंदौर। जान देने के लिए महिला ने गहरी खाई में छलांग लगा दी, लेकिन जिंदगी ने उसका साथ नहीं छोड़ा। प्रीति पति अनिल गुप्ता महू के पातालपानी घूमने पहुंची थी और अपने रिश्तेदार को फोन कर कहा कि वो बहुत परेशान है और जान देने जा रही है। इसके बाद उसने झरने से कुछ दूर खाई में छलांग लगा दी और पेड़ों से टकराते हुए नीचे जा गिरी और उसकी जान बच गई। इसके बाद स्थानीय लोग उसे बचाकर ऊपर लाए और तुरंत उसे महू के मध्य भारत अस्पताल ले जाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति गुप्ता को इंदौर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रीति मुंबई में एक बैंक में कर्ल्क की नौकरी करती हैं और एक रिश्तेदार के यहां इंदौर आई थीं। बुधवार सुबह आटो रिक्शा से वो पातालपानी पहुंची थी।