ब्रेकिंग
किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें !  हंडिया , नर्मदा नदी : मूंग खरीदी की जायज मांग को लेकर किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया जल... मप्र के बाद उप्र मे भी प्रेमी के साथ म‍िलकर पत‍ि को दी दर्दनाक मौत!  लापता व्यक्ति का कंकाल म‍िलने ... हंडिया : विधायक डॉ.दोगने ने किया ग्राम जुगरिया में विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया के विशेष प्रयास से जिला झाबुआ को मिली सौगात 50 सीटर वर्किंग वूमेन हॉस्ट...

दूल्हा घोड़ी पर बैठ नही पाया दुल्हन बोली नही करुँगी शादी यह मेरी जिंदगी बर्बाद कर देगा।

शाहजहांपुर: जिले के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में गुरुवार को एक विवाह समारोह था,। शादी की खुशी में सभी वर बधू पक्ष के लोग खुश थे। लेकिन एन वक्त पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारातियों को बेरंग लौटना पड़ा। मामला गुरुवार रात का है। जहां
नशे में धुत दूल्हा बारात चढ़ने के वक्त घोड़ी पर बैठते समय कई बार गिरा, शराबी दूल्हे की हालत देख कर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात विवाद होता रहा, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। दूल्हा बिन दुल्हन बारात लेकर वापस चला गया। लड़की बोली, जिंदगी खराब होने से बच गई।

खुटार निवासी लड़की अपने परिवार वालों के साथ बस से गुरुवार को विवाह के लिए शाहजहांपुर के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में आई थी। शाम को सुभाषनगर से दूल्हा भी बैंड-बाजा बारात के साथ मैरिज लान पहुंचा। यहां द्वाराचार के लिए बारात चढ़ने को थी। दूल्हे को घोड़ी पर बैठना था, लेकिन दूल्हा शराब के नशे में इतना चूर था कि वह घोड़ी पर बैठ नहीं पा रहा था, कई बार गिरा भी। तब यह बात दुल्हन तक पहुंची। दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते हुए देख कर दुल्हन का पारा हाई हो गया।

- Install Android App -

दुल्हन ने कहा, जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन इतनी शराब पिए है कि उसे होश नहीं है तो वह उसकी जिंदगी की खराब कर देगा। लड़की ने कह दिया कि वह इस शराबी से शादी नहीं करेगी। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के ऐलान के बाद हड़कंप मचा गया, लेकिन किसी तरह से दोनों पक्षों ने मिलकर मामले को शांत करा लिया। लड़की ने शादी नही की।

शुक्रवार सुबह उस्मानबाग पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की बात पुलिस ने सुनी। फिर यह तय हुआ कि एक-दूसरे को दिया गया । इस बात पर समझौता हो गया। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने को लड़की वाले तैयार नहीं थे, समझौते पर राजी होकर वह चले गए।