jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

50 साल की सास को 25 साल के दामाद से हो गया प्यार, फिर दोनों ने घर से भागकर कर ली शादी

मकड़ाई समाचार बिहार। मुजफ्फरपुर में एक 50 साल की महिला को 25 साल के युवक से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। दोनों साथ में घर बसाना चाहते थे इसलिए घर से भाग गए और शादी कर ली। दोनों के बारे में जब लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। 50 साल की महिला और 25 साल का युवक आपस में सास और दामाद थे। सास को दामाद से प्यार की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। महिला के पति और उसकी पुत्री ने दोनों की शादी पर आपत्ति जताई और घर में जमकर हंगामा किया। इसी बीच मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।

- Install Android App -

मामला मुजफ्फरपुर जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली महिला ने अपनी पुत्र की शादी की थी। बेटी की शादी के बाद उसका अपने दामाद से प्रेम हो गया। इसी के चलते दोनों 10 महीने पहले घर से भाग निकले। परिजनों ने उनके फरार होने के बाद किसी तरह कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। जानकारी के अनुसार 10 माह बाद दोनों कोर्ट मैरिज करके घर वापस लौटे। इस पर महिला की बेटी ने आपत्ति जताई तो घर में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के सामने सास और दामाद एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। मामले को बढ़ा देख पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।