jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

कलेक्टर एसपी ने बाजीराव पेशवा की समाधि स्थल को देखकर ली जनाकारी

सुनील पटल्या बेड़िया। कलेक्टर अनुग्रहा पी व एसपी शैलेन्द्र चौहान ने शनिवार शाम 5:30 बजे रावेरखेड़ी पहुँचकर बाजीराव पेशवा की समाधि स्थल को देखा। यहाँ करीब एक घण्टे तक उन्होंने पेशवा समाधि की वर्षो पुरानी कचहरी, बावड़ी व रामेश्वर मंदिर भी पहुचकर जनाकारी ली गई। पर्यटन के अनुरूप बाजीराव समाधि को विकसित करने के लिए शासकीय जमीन का भी निरीक्षण किया। जनाकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बाजीराव पेशवा समाधी परिक्षेत्र को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के अनुरूप विकसित करने की घोषणा भी की गई। जिले में पदस्थ होने के बाद कलेक्टर ने पहली बार पेशवा समाधि स्थल को देखकर जनाकारी ली गई। उनके साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। पेशवा कचहरी को संरक्षित करने व मराठा कालीन रामेश्वरम मन्दिर के जीर्णोद्धार के संदर्भ में भी ग्रामीणों से चर्चा की गई। मालूम हो कि शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल द्वारा बेड़िया नवीन मिर्च मंडी के लोकार्पण के पश्चात कलेक्टर व एसपी पेशवा समाधि स्थल पर पहुचे। इस दौरान एसडीएम अनुकूल जैन, तहसीलदार सुखेदव डावर व नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल, ग्राम पंचायत सचिव राम बिरला, महेश बिरला, धरम बिरला, भुरसिंग पटेल ,शेखर पटेल भी मौजूद रहे।