jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

राजस्‍व अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्‍टर संजय गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में सोमवार 5 जून को कलेक्‍टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देशित किया कि आप अपनी कोर्ट का लक्ष्‍य निर्धारित करें। जिले की राजस्‍व न्‍यायालय के प्रकरणों के निराकरण का प्रतिशत कम नहीं होना चाहिये।

      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने राजस्‍व वसूली के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी अधिकारी ऑनलाईन राशि जमा करने हेतु कृ‍षकों को प्रेरित करें। उन्‍होने निर्देशित किया कि सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार बी2 प्रमाण पत्र उपलब्‍ध कराये ताकि वसूली की वास्‍तविक स्थिति की जानकारी प्राप्‍त हो सके। सभी अधिकारी अपने न्‍यायालय में अर्थदण्‍ड की स्थिति देख लें। उन्‍होने निर्देशित किया कि जो भी वसूली है, वो ऑनलाईन कराये। सिवाय आमदनी की पंजी अपडेट कराये तथा सिवाय आमदनी के स्रोतों को चिन्हित करें। न्‍यायालय एवं रेरा द्वारा जारी वसूली आदेश पर प्राथमिकता से वसूली करें। अपने महत्‍वपूर्ण कार्यो के साथ वसूली पर भी ध्‍यान दें।

- Install Android App -

      सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देशित किया एल-1 पर जितनी भी शिकायते है, उनका संतुष्‍टीपूर्वक निराकरण एल-1 पर ही करना सुनिश्चित करें। संबंधित क्षेत्र का पटवारी शिकायतकर्ता से बात कर शिकायत का संतुष्‍टीपूर्वक निराकरण कराये। लोक सवा ग्‍यारंटी के प्रकरणो की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देशित किया कि प्रत्‍येक आवेदन को सूक्ष्‍मता से अवलोकन कर प्रोएक्‍टीव होकर प्रकरण का निराकरण करें।

      बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, प्राकृतिक प्रकोप के लंबित प्रकरणों तथा बाढ़ आपदा के प्रकरणों की भी समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने बैठक के दौरान जिले में चल रहे अंकूर अभियान की जानकारी दी। उन्‍होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन वितरण शासन की सर्वोच्‍च प्राथमिकता में है। सप्‍ताह में एक बार अपने क्षेत्र की राशन दुकानों का निरीक्षण अवश्‍य करें। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें। गरीबों को राशन वितरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्‍टर जे.पी. सैयाम, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्‍यामेन्‍द्र जायसवाल सहित जिले के राजस्‍व अधिकारी उपस्थित रहे।