jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 28 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : सेवा, साधना और स्वावलंबन की जीवंत परंपरा — राधास्वामी सत्संग दयालबाग हरदा : जलकर वृद्धि पर भाजपा की बदलती भूमिका पर सवाल – अमर रोचलानी अधिवक्ता संघ का चुनाव: 28 फरवरी को होगा सिवनी मालवा : कोटरा अंडरब्रिज में जलभराव बना मुसीबत, स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परे... नरवाई जलाने पर सख्त कार्रवाई: एसडीएम विजय राय का फरमान  हरदा : विद्युत भार (लोड) स्वीकृत करवायें एवं जुर्माने से बचें हरदा : 2 से 4 मार्च तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा हरदा : मार्च में होली छोड़कर बाकी सभी छुट्टियों में खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय हरदा : रबी विपणन 2026-27 के लिये गेहूँ के पंजीयन 7 मार्च तक होंगे

महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर ली खुदकुशी

मकड़ाई समाचार टीकमगढ़। खरगापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरौं के पास एक कुएं में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुएं में शव मिलने की सूचना के बाद खरगापुर एवं बल्देवगढ़ थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक बीमार थी और हाल ही में ग्वालियर से अपना उपचार कराकर लौटी थी।

- Install Android App -

बल्देवगढ़ थाना के ग्राम भेलसी निवासी 25 वर्षीय भारती कुशवाहा ने अपने 6 साल के बेटे बृजगोपाल, 3 साल के हरिशचंद्र एवं 1 वर्ष के आकाश के साथ खरौं रोड़ पर पडऩे वाले बड़े कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि रविवार की सुबह 10 बजे घर में खाना बनाकर महिला खेत पर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह लौटकर नहीं आई। पति सहित परिवार के लोगों ने महिला को दिन भर तलाश करते रहे। लेकिन महिला व बच्‍चो का पता नहीं चला। आखिर में महिला के पति ने नंदकिशोर ने इसकी सूचना बल्देवगढ़ थाने में दर्ज कराई।

यहां पुलिस ने गुमइंसान की कायमी कर ली थी। सोमवार की सुबह से महिला को ढूंढने निकले परिजनों को उनके शव कुएं में तैरते मिले। शव के कुएंं में होने का पता जैसे ही ग्रामीणों को चला, वैस ही सनसनी फैल गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। बल्देवगढ़ पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगा रही है कि कहीं महिला व बच्चों को किसी ने कुएं में फैंका तो नहीं है।