jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता बोले, आमिर खान जैसे लोगों के कारण बढ़ रही जनसंख्या

मकड़ाई समाचार मंदसौर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण जैसे मुद्दे पर मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि आमिर खान जैसे लोगों को समाज का आइकान होना चाहिए। पर वे दो-दो शादियां कर जनसंख्या बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है। आमिर खान, सैफ अली खान जैसे लोग देश की आबादी को असंतुलित करने के लिए जिम्मेदार हैं। आमिर खान ने तीन बच्चों के साथ दो पत्नियों को छोड़ दिया। उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता अपने दो बच्चों के साथ और दूसरी पत्नी किरण राव अपने बच्चे के साथ कहां भटकेंगी, उसकी चिंता नहीं? लेकिन दादा आमिर तीसरी की खोज में जुट गए। वहीं दुर्भाग्य देखने जाएं, तो फरीदाबाद की ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला मिस जोजो ने 8वें और अंतिम बच्चे को जन्म देकर मौत से पहले कहा कि खुश हूं कि अपने ईश्वर का दिव्य संदेश फैलाने में 8 बच्चे देने में सफल रही। ये कौन सा संदेश है?

- Install Android App -

भारत को कठोर होना पड़ेगा। विकासवादी सोच चाहिए, तो जनसंख्या पर नियंत्रण चाहिए। जिन लोगों के इरादे गलत हैं, उन पर कंट्रोल चाहिए। बहुत साफ है कि आखिरकार हमें एक न एक दिन तो विचार करना पड़ेगा। आबादी 140 करोड़ तक पहुंच गई है। ऐसे में जनसंख्या दिवस पर न तो शुभकामनाएं बनती हैं, न बधाई बनती है। अगर पीछे पलटकर देखें, तो जब भारत का विभाजन हुआ था, तब जमीन ज्यादा गई थी, जबकि पाकिस्तान में जनसंख्या कम।