jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

एसडीओ के लॉकर ने उगले लाखों के गहने व अचल संपत्ति के दस्तावेज

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। आय से अधिक संपति के मामले में नामजद पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र कुशवाह के पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से सोमवार को लाखों के गहने व संपति के दस्तावेज मिले हैं। लॉकर से नोटो की गड्डियां भी निकली है। ईओडब्ल्यू की टीम कामकाज शुरू होने से पहले बैंक पहुंच गई थी।इओडब्ल्यू की लॉकर से निकले सोने-चांदी के गहनों का वजन व कीमत का आकलन किया जा रहा है। लॉकर से निकलीं गड्डियां ईओडब्ल्यू के अधिकारी गिन रहे हैं। लॉकर खोलवाने के लिए ईओडब्ल्यू के अधिकारी रविंद्र कुशवाह को भी साथ ले गए थे।

- Install Android App -

डीएसपी (ईओडब्ल्यू) सतीश चंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम सिटी सेंटर में एलआइसी आफिस के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा सोमवार की सुबह 10 बजे पहुंच गई। डीएसपी ने बैंक मैनेजर को एसपी (ईओडब्ल्यू ) को पत्र देकर रविंद्र सिंह कुशवाह निवासी डीबी लिटी के लॉकर खुलवाने का अनुरोध किया। आरोपित रविंद्र सिंह कुशवाह भी ईओडब्ल्यू टीम के साथ था। लॉकर खोलने पर टीम ने सबसे मिले रखे पैकेटों व गहनों के छोटे-छोटे बैंगों को बाहर निकलाा। लॉकर में नोटों की गड्डियों के अलावा संपति के दस्तावेज भी मिले हैं। डीएसपी सतीश चंद चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकर में मिले गहने व अन्य सामान का वजन व कीमत का आकलन किया जा रहा है। गहने व सपंति के दस्तावेज के अलावा कुछ पैसा भी लॉकर से निकलने की पुष्टि की है।

छह खातों से लेन-देन पर रूक लगाई- गुरुवार की रात को गोपनीय जांच से बाद ईओडब्ल्यू ने आय से अधिक संपति की मामला दर्ज करने के बाद एसडीओ रविंद्र सिंह कुशवाह के सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित सबसे महंगी टाउनशिप डीबी सिटी में 1800 वर्ग फीट में बने दो मंजिला बंगले के पुश्तैनी मकान पर एक साथ छापा मारा था। पुश्तैनी मकान से तो कुछ नहीं मिला था, लेकिन बंगले से करोड़ों रुपये की संपति के दस्तावेज सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान मिला था। सर्च में पुलिस को एक लॉकर व छह खातों की बैंक की पासबुक मिली थी। ईओडब्ल्यू टीम ने सोमवार की सुबह बैंक मैनजरों को पत्र देकर इन खातों से लेन-देन करने पर रूक लगा दिया। ईओडब्ल्यू ने संबंधित बैंकों से खातों में जमा राशि की जानकारी के साथ ट्रांजेक्शन की डिटेल मांगी है।