jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम 

MP के मंत्री प्रद्युम्‍नसिंह तोमर सिविल सर्जन से बोले : 21 बार जेल गया हूं

मकड़ाई समाचार गुना। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने कोविड वार्ड के आइसीयू में दवाओं को रखने वाले फ्रिज को खोला, तो वह बंद मिला। यह देखते ही मंत्री का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने धमकी भरे अंदाज में सिविल सर्जन डॉ. हर्षवर्धन जैन से कहा कि इसके लिए मैं 21 बार जेल गया हूं। उन्होंने फिर दोबारा हाथ की अंगुलियों को चलाते हुए कहा कि 21 बार। मैं आपको द्वितीय बार प्रणाम कर रहा हूं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा।

- Install Android App -

दरअसल, प्रभारी मंत्री तोमर सोमवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया, कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. और पुलिस अधीक्षक राजीवकुमार मिश्रा भी रहे। मैटरनिटी वार्ड के बाहर से ऊर्जा मंत्री निकल रहे थे, तभी वाटर कूलर पर नजर पड़ी, वह भी बंद मिला। इस बात पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सिविल सर्जन आपकी सीआर खराब हो जाएगी। तीन दिन के भीतर इस वाटर कूलर को सुधरवाओ।

बंद फ्रिज में रखे थे संक्रमित मरीजों के दवा व इंजेक्शन

जिला अस्पताल के कोविड वार्ड के आइसीयू में जिले के प्रभारी मंत्री ने जब फ्रिज खोला, तो वह बंद था। इसमें कोरोना मरीजों को दिए जाने वाली दवाएं रखी थीं। मंत्री यह देख भड़क गए और उन्होंने सिविल सर्जन से दो-दो बार कहा कि में 21 बार जेल गया हूं। इस दौरान गुना विधायक गोपीलाल जाटव भी मंत्री का चेहरा देखते रह गए। हालांकि, मंत्री का कहने का तरीका गलत था, लेकिन अव्यवस्थाओं को लेकर जिला अस्पताल पर सवालिया निशान जरूर लग रहा है। क्योंकि, बंद फ्रिज में जो दवाएं रखी थीं, उन दवाओं का असर कम हो जाता है या खराब हो जाती हैं। संक्रमित मरीजों को यह दवा दी जानी थीं।