मकड़ाई समाचार अजमेर। जिले के नसीराबाद से एक दूल्हे को घोड़ी लेकर भागने का अजब वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है। यह वीडियो 18 जुलाई 2021 का बताया जा रहा है। बिन्दोरी में पटाखा की आतिशबाजी करते ही घोड़ी दूल्हे को लेकर भागी तो बारातियों ने 4 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ा। इस हादसे के बाद दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई।
दरअसल, नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा में दूल्हे के ससुराल में तोरण भरने की तैयारी चल रही थी। पास में डीजे भी बज रहा था। घोड़ी वाला भी घोड़ी को नचाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक बच्चे ने अचानक पटाखा फोड़ दिया। पटाखे की आवाज सुनकर घोड़ी बिदक गई। दूल्हे को लेकर भाग गई। इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। लोग ने कार और बाइक से घोड़े का पीछा किया।
इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल बिंदौरी के दौरान बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान घोड़ी बिदक गई और वह दूल्हे को लेकर जंगल की ओर भाग गई। गांव वालों ने घोड़ी का पीछा कर दूल्हे को नीचे उतारा। इसके बाद दूल्हे की तबीयत ठीक हुई तो बारात जयपुर के लिये रवाना की गई।
यह नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा गांव में शादी समारोह का है। डीजे संचालक ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम में दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई थी, गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान बारात में शामिल कुछ युवक तोरण कार्यक्रम का अपने मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

