jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

गांव-गावं लगायेगें किसान चौपाल, होगी समस्याओं पर चर्चा किसान कांग्रेस गरीब और किसानो से करेगी सीधा संवाद

मकड़ाई समाचार हरदा। ग्रामीण क्षेत्रो गरीब आदिवासी और किसानो की समस्याए कम नही हैं। यह समस्याएं राजस्व, रोजगार, व्यापारिक, समाजिक, सरकारी अधिकारी के व्यवहार आदि से उत्पन्न होती है। जिसका सही मार्गदर्शन न होने से ग्रामीण गरीब आदिवासी और किसान का आर्थिक शोषण हो जाता हैं। कई प्रकार के भ्रष्टाचार के मामले भी आते है। अधिकारियों के चक्कर पर चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान होता नही है उल्टे रुपया और समय की बर्बादी होती है। पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले ने बताया कि किसान कांग्रेस रविवार से जग जागरण अभियान चलायेगी।जिसका लक्ष्य 500 से ज्यादा गांवो का हैं जहां पर किसानो की समस्याओ को सुना जायेगा। किसान कांग्रेस लोगो से चौपालो पर खुलकर बात करेगी और उनकी समस्याओ को रजिस्टर भी करेगी। इन्ही समस्याओ के समाधान के लिए जिला स्तर पर आंदोलन होगा। समर्थन मूल्य पर सरकार किसानो से मूंग खरीदेगी कब और कितना,2020 का फसल बीमा एक साल भी नही मिला ,2019 की खरीफ फसल नष्ट होने के बाद भुगतान क्यू नही किया गया।2019 में हजारो किसानो को बीमा नही मिला,2020 की शेष राहत राशि नही दी,केबिनेट के निर्णय के बाद कर्ज माफ नही,कृषि कानून का विरोध,वेयर हाउस सोसायटी हूुए गबन की जांच ,चौकड़ी समति 2020 में समर्थन मूल्य बेचे चना का भुगतान होगा या नही,किसानो को मिलने वाली बिजली आदि पर चर्चाऐं होगी।