jhankar
ब्रेकिंग
रूपादेह में एसएसपी के नाम पर नकली खाद बेचने का भंडाफोड़, 471 बोरी से भरा ट्रक पकड़ा कलेक्टर ने ली लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक युवा सृजन जन संवाद कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने किया कोतवाली थाना और पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण टिमरनी में अवैध आतिशबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मंजिला मकान से करीब 2 लाख रुपये के पटाख... राणापुर के ढोलियावाड़ में मौत को दावत दे रही 11 KV हाईटेंशन लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा! फोटो... किसानों के बीच सप्ताह में 4 दिन पहुंचेंगे अधिकारी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश खाद्य सामग्री की सैंपलिंग, मिलावटखोरी पर एसडीएम विजय राय की सख्त चेतावनी मिशन वात्सल्य अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित, खिरकिया नगरीय क्षेत्र में 4 पार्लर आवंटित होंगे विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न

पत्नी के अफेयर का पता चलने पर भड़का पति, प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली

मकड़ाई समाचार केरल। मुंडनकवु के पास चेंगगनूर जिले से एक भयानक वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी को गोली मारकर घायल कर दिया। ये गोली उसने युवक के प्राइवेट पार्ट पर चलाई थी। पुलिस ने बताया कि घायल शख्स को तिरुवल्ला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेंगन्नूर पुलिस को घटना के बारे में तब पता चला जब अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को मामले की सूचना दी।

- Install Android App -

45 वर्षीय पीड़ित गोली चलाने वाले आरोपी की पत्नी के साथ मुंडनकावु में रह रहा था। आरोपी और उसकी पत्नी ने तलाक के लिए पहले ही आपसी याचिका दायर की थी। लेकिन शनिवार को पति मुंडनकावु पहुंचा और प्रेमी के गुप्तांग पर एयर पिस्टल से गोली मार दी। कुछ मिनटों के बाद प्रेमी तिरुवल्ला के एक निजी मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा।

मामूली चोटें आने के कारण वह घर लौट आया। लेकिन अचानक उसके प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द होने लगा जिसके चलते वह कुछ घंटों बाद उसी अस्पताल में लौट आया। पुलिस ने बताया कि इसको लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि उन्हें घटना पर कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।